महराजगंज

महराजगंज जनपद के आजाद नगर स्थित आरके सनशाइन एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर फैंसी ड्रेस, मटका मेकिंग और मटका फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आजाद नगर स्थित आरके सनशाइन एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर फैंसी ड्रेस, मटका मेकिंग और मटका फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कृष्ण और राधा के बाल स्वरूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पिरामिड बनाकर जबरदस्त उत्साह का प्रदर्शन किया, जिससे पूरा परिसर ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फैंसी ड्रेस के नर्सरी-यूकेजी वर्ग में दर्श मिश्रा प्रथम, रुद्रांश द्वितीय व अरिष्फा खातून तृतीय रहीं। कक्षा तीन से पांच वर्ग में अदिति अग्रहरि ने पहला, सात्विक ने दूसरा व शिवांश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मटका मेकिंग में आरुषि अग्रहरि प्रथम, अमृता पांडेय द्वितीय और सृष्टि तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक ई. विवेक कुमार गुप्ता ने सभी को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सदर ब्लॉक प्रमुख व प्रबंधक सोनी कश्यप, सलीम अली, समसुद्दीन अली, नूर मोहम्मद, सचिन चौधरी, शिवम शर्मा, कृष्ण गोपाल उपाध्याय समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
गांव की सड़कों और बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने दिए जांच के आदेशhttps://t.co/uOQW9IVU5M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 3, 2026













