महराजगंज

महराजगंज जनपद के मौसम में हो रहे लगातार उतार-चढ़ाव का सीधा असर आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। महराजगंज जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मौसम में हो रहे लगातार उतार-चढ़ाव का सीधा असर आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। महराजगंज जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल इंफेक्शन से ग्रसित मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
जिला अस्पताल के डॉ. ओमप्रकाश पटेल ने बताया कि दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम के तापमान में बदलाव के कारण लोग तेजी से वायरल बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टरों के चैंबर और दवा वितरण काउंटर तक मरीजों की लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं।
डॉक्टरों ने क्षेत्रवासियों को बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, स्वच्छता बनाए रखने और शरीर को मौसम के अनुकूल ढालने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, तबीयत बिगड़ने पर खुद से दवा (सेल्फ-मेडिकेशन) लेने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर योग्य डॉक्टर से परामर्श लेने की अपील की है।
गांव की सड़कों और बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने दिए जांच के आदेशhttps://t.co/uOQW9IVU5M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 3, 2026













