युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत: राष्ट्रीय सैथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा ने की CBI जांच और मुआवजे की मांग

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा ब्लॉक के असमन छपरा निवासी 22 वर्षीय युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में न्याय की मांग तेज हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा ब्लॉक के असमन छपरा निवासी 22 वर्षीय युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में न्याय की मांग तेज हो गई है। राष्ट्रीय सैथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

गौरतलब है कि 14 जुलाई को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित नोवोटेल होटल के कमरे में राहुल सिंह का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। संगठन ने आरोप लगाया कि कम उम्र में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले होनहार वैज्ञानिक की मौत से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है और मामले में निष्पक्ष जांच की सख्त जरूरत है।

मोर्चा ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखी हैं, जिनमें पूरे प्रकरण की निष्पक्ष सीबीआई (CBI) जांच कराने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग शामिल है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रतिनिधिमंडल व परिजनों की बात सुनकर मामले में उचित प्रशासनिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान संजय सिंह, बृजेश सिंह, आदित्य प्रजापति, लाल बहादुर सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.