सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर ग्राम पंचायत कोड़ा ग्रांट के टोला अहमवा में सार्वजनिक सड़कों, रास्तों, गड्ढों और बंजर भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर ग्राम पंचायत कोड़ा ग्रांट के टोला अहमवा में सार्वजनिक सड़कों, रास्तों, गड्ढों और बंजर भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। पीड़ित ग्रामीण ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, सार्वजनिक रास्तों और बंजर भूमि के हिस्सों पर ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण किए जाने से गांव के मार्ग बेहद संकरे हो गए हैं। इसके चलते रोजमर्रा के आवागमन के साथ-साथ आपातकालीन स्थितियों में ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर समाधान न मिलने के बाद ग्रामीणों को जिलाधिकारी की शरण में जाना पड़ा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की स्थलीय जांच कराने का आश्वासन दिया है। डीएम से मिले आश्वासन के बाद अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026













