सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14,61 लोगों के खिलाफ एक्शन

महराजगंज

महराजगंज जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में एक विशेष अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस टीमों ने जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में खुले और सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की।

14,61 व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई

चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए कुल 1,461 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 292 और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पुलिस की आम जनता से अपील

महराजगंज पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने से बचें। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जिले में अनुशासन बनाए रखना और आम जनता को एक सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है, जिसमें नागरिकों का सहयोग अनिवार्य है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.