जौनपुर के सूरजकुंड में ऐतिहासिक भादौं छठ मेला: 10 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, उमड़ी भारी भीड़

जौनपुर

जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा बाजार स्थित ऐतिहासिक सूरजकुंड में रविवार को भादौं छठ मेले के दौरान आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा बाजार स्थित ऐतिहासिक सूरजकुंड में रविवार को भादौं छठ मेले के दौरान आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। भोर से ही सूरजकुंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी। सुबह करीब पांच बजे से शुरू हुआ स्नान-ध्यान का यह सिलसिला देर तक चलता रहा, जिसमें लगभग 10,000 श्रद्धालुओं ने सूरजकुंड में पवित्र डुबकी लगाकर शिव बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु और पांच किलोमीटर क्षेत्र में सजा बाजार

इस मेले में आसपास के करीब 100 गांवों के अलावा आजमगढ़, अंबेडकरनगर, फिरोजाबाद, निजामाबाद और कानपुर जैसे विभिन्न जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय क्षेत्र से लेकर लपरी चौराहे तक करीब पांच किलोमीटर के दायरे में भव्य मेला सजा। सड़क के दोनों ओर लगी दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा रहा।

विशेष आकर्षण मेले में गुड़ से बनी प्रसिद्ध चोटहिया जलेबी, केले, लकड़ी के घरेलू सामान, खिलौने और कृषि यंत्रों की दुकानों पर विशेष चहल-पहल रही।

विशिष्ट उत्पाद: निजामाबाद के मिट्टी के बर्तन, फिरोजाबाद की चूड़ियां और कानपुर के चमड़ा उद्योग से जुड़े सामान लोगों के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

यातायात डायवर्जन और जाम से जूझते लोग

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कोइरीडीहा और सिद्धिकपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मेला क्षेत्र से पहले ही डायवर्ट किया था। बड़े वाहनों को इटौरी-बाजार, चकवां और पतहना मार्ग से भेजा गया। वैकल्पिक रास्तों के चलते वाहनों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी, जिससे सवारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और यात्रियों को अधिक किराया भी चुकाना पड़ा।

पुलिस सुरक्षा के बावजूद जेबकटी और जुआ की सक्रियता

मेले की सुरक्षा के लिए अपर पुलिस अधीक्षक और सरायख्वाजा पुलिस की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त करती रहीं और बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित किया गया। हालांकि, भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोर-उचक्के भी सक्रिय रहे। इस दौरान करीब एक दर्जन लोगों की जेब कटने और दो महिलाओं के पर्स व मोबाइल फोन चोरी होने की घटनाएं सामने आईं। इसके अलावा, पुलिस की चौकसी के बावजूद मेला क्षेत्र में कुछ स्थानों पर जुआ खेलने के अड्डे भी संचालित होते दिखे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.