त्रिलोकपुर पुलिस ने अपहृता को किया सकुशल बरामद, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक कुमार महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक कुमार महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अपहरण से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है।

मामले का विवरण

थाना त्रिलोकपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 162/2026 (धारा 64(2)/87/137(2) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट) से संबंधित अपहृता की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के निर्देशन में उप-निरीक्षक रुदल प्रसाद की टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चिताही तिराहा के पास से वांछित अभियुक्त सुरेन्द्र कुशवाह (पुत्र बंशीलाल कुशवाहा, निवासी ग्राम खम्हरिया, थाना करेली, जनपद नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.