बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी डिबाई को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी डिबाई को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की गई है।
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष अभय सिंह गांधी उर्फ अभिमन्यु के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि किसान अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तहसील स्तर पर अधिकारियों के समक्ष लगातार शिकायतें रखते हैं, लेकिन कई मामलों में समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं हो पाता है।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से आवारा पशु एवं बंदरों की समस्या, नकली कीटनाशक दवाओं की बिक्री, खाद-यूरिया एवं डीएपी की समय से उपलब्धता, अनाज मंडी में रेट के अनुसार भुगतान, घटतौली, सफाई एवं टीन शेड की व्यवस्था सहित किसानों से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया।
इसके अलावा बिजली की समस्याओं एवं बिना सूचना क्षमता वृद्धि, तहसील स्तर पर खतौनी में नाम व अंश संशोधन, राजस्व विभाग द्वारा अवैध वसूली, दाखिल-खारिज में लगने वाले समय तथा चकरमार्ग एवं सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।
भारतीय किसान यूनियन ने प्रशासन से किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने की मांग की। तहसील अध्यक्ष अभय सिंह लोधी जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र फौजी सत्येंद्र ब्लॉक अध्यक्ष दानपुर सुभाष लोधी हरि शंकर लोधी ज्ञापन के दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश शासन में 10 सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले pic.twitter.com/ZhVtiRLwkd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 21, 2026












