जौनपुर: दुकान विवाद में फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

जौनपुर

जौनपुर जनपद के दुकान से जुड़े विवाद में कथित तौर पर फर्जी रसीद तैयार कर उसे न्यायालय में वास्तविक दस्तावेज के रूप में पेश करने के मामले में शाहगंज पुलिस ने वांछित पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के दुकान से जुड़े विवाद में कथित तौर पर फर्जी रसीद तैयार कर उसे न्यायालय में वास्तविक दस्तावेज के रूप में पेश करने के मामले में शाहगंज पुलिस ने वांछित पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुसैनगंज निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता और उनके पुत्र सिद्धार्थ गुप्ता के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ दुकान से संबंधित विवाद में फर्जी रसीद तैयार करने और कूटरचना कर दस्तावेज न्यायालय में प्रस्तुत करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि किराये के दस्तावेजों में हेराफेरी कर उन्हें असली के रूप में पेश किया गया और विरोध करने पर धमकी दी गई।

रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस ने हुसैनगंज स्थित उनके घर से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने आरोपों से इनकार करते हुए अपना पक्ष अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में रखने की बात कही। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.