बड़ौत: सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट हो समाज, आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण; खाप चौधरियों की बैठक में उठी मांग

बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत तहसील क्षेत्र के ग्राम अंगदपुर में पूर्व प्रधान पंडित सुरेंद्र शर्मा के आवास पर ब्राह्मण समाज के खाप चौधरियों और प्रबुद्धजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत तहसील क्षेत्र के ग्राम अंगदपुर में पूर्व प्रधान पंडित सुरेंद्र शर्मा के आवास पर ब्राह्मण समाज के खाप चौधरियों और प्रबुद्धजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज में तेजी से पैर पसार रही नशाखोरी, ऑनर किलिंग और कन्या भ्रूण हत्या जैसी गंभीर कुरीतियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इनके उन्मूलन के लिए वृहद जनजागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने और यूजीसी बिल को वापस लेने की पुरजोर मांग उठाई गई।

चौधरी चौरासी देशखाप ब्राह्मण समाज के पंडित सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में युवाओं में बढ़ती नशे की लत को पारिवारिक और सामाजिक पतन का मुख्य कारण बताया गया। अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि नशाखोरी के चलते अनेक हंसते-खेलते परिवार आर्थिक तंगी और मानसिक अवसाद की गर्त में जा रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों और समाज के वरिष्ठजनों से अपील की कि वे युवाओं को सही दिशा दिखाने और सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने के लिए एकजुट होकर आगे आएं।

बैठक में आरक्षण प्रणाली पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने सर्वसम्मति से कहा कि आरक्षण का वास्तविक लाभ जाति के बजाय आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलना चाहिए, ताकि जरूरतमंद वर्गों का वास्तविक उत्थान हो सके। वहीं, थांबा चौधरी ओंकार शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने यूजीसी बिल पर कड़ा ऐतराज जताते हुए केंद्र सरकार से इसे तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग रखी। नीरज पंडित और ललित शर्मा ने भी नशे के खिलाफ गांव-गांव जागरूकता चौपाल लगाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ौत विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी पंडित सचिन शर्मा को समाज के गणमान्य लोगों द्वारा पगड़ी व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान से अभिभूत सचिन शर्मा ने कहा कि वे सदैव समाज के मान-सम्मान व हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे और क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बनाएंगे। इस दौरान क्षेत्र के तमाम प्रमुख खाप चौधरी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.