महिला प्रत्याशी की फोटो पर अभद्र टिप्पणी करना BDC प्रतिनिधि को पड़ा भारी, दो पर मुकदमा दर्ज

महराजगंज

जनपद महराजगंज के सोशल मीडिया पर महिला प्रत्याशी की फोटो पर अभद्र टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में बृजमनगंज पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के सोशल मीडिया पर महिला प्रत्याशी की फोटो पर अभद्र टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में बृजमनगंज पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। महुलानी खास निवासी भाजपा नेत्री कुसुम प्रजापति का आरोप है कि आगामी क्षेत्र पंचायत चुनाव लड़ने को लेकर उनके द्वारा किए गए पोस्ट पर वर्तमान बीडीसी प्रतिनिधि विवेक चौहान ने अमर्यादित टिप्पणी की और अपने साथी जवाहिर को भेज दी।

पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी विवेक चौहान और जवाहिर के खिलाफ बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.