बलिया

जनपद बलिया के गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने बलिया के निचले इलाकों में तबाही मचा दी है। कई घरों में बाढ़ का पानी भर जाने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बलिया के गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने बलिया के निचले इलाकों में तबाही मचा दी है। कई घरों में बाढ़ का पानी भर जाने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक दावों के विपरीत धरातल पर सरकारी नावें नदारद हैं, जिसका फायदा उठाकर निजी नाव चालक लोगों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। मामले में लापरवाही बरतने पर लेखपाल पर भी गाज गिरी है।
हालात की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पर्याप्त नावों की व्यवस्था करने और पीड़ितों तक तत्काल सहायता पहुँचाने के सख्त निर्देश दिए।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026











