त्योहारों से पहले अलर्ट पर पुलिस: निचलौल में क्षेत्राधिकारी ने पटाखा गोदामों का किया निरीक्षण, व्यवस्था मिली दुरुस्त

महराजगंज

जनपद महराजगंज के आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए क्षेत्राधिकारी रविन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ निचलौल कस्बे के बाहर सिवान में स्थित पटाखा गोदामों का स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए क्षेत्राधिकारी रविन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ निचलौल कस्बे के बाहर सिवान में स्थित पटाखा गोदामों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गोदाम संचालक मंजूर आलम और मोहम्मद हुसैन मौके पर उपस्थित मिले। कस्बे से दूर और चारों तरफ जलभराव वाले स्थान पर स्थित इन गोदामों तक पुलिस टीम ने पानी के रास्ते पहुंचकर सुरक्षा मानकों की पड़ताल की। जांच में मौके पर किसी भी तरह का पटाखा निर्माण कार्य नहीं चलता पाया गया; संचालकों ने बताया कि दशहरा पर्व के निकट आने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

पुलिस टीम की जांच में दोनों गोदामों में मानकों के अनुरूप पर्याप्त अग्निशमन उपकरण लगे मिले। साथ ही मोहम्मद हुसैन के गोदाम का लाइसेंस 31 मार्च 2028 और मंजूर आलम का लाइसेंस 30 मार्च 2028 तक वैध पाया गया। क्षेत्राधिकारी ने सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करते हुए ही निर्माण व भंडारण करने के निर्देश दिए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.