महराजगंज

जनपद महराजगंज के वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने सोमवार को वर्षों से फरार चल रहे एक ई-वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने सोमवार को वर्षों से फरार चल रहे एक ई-वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आबकारी अधिनियम से संबंधित मुकदमे (मु0अ0सं0 043/2018) में वांछित अभियुक्त रामभजन (72 वर्ष) पुत्र भगन, निवासी कम्हरिया कला (थाना चौक) लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा वारंट जारी होने के बाद उपनिरीक्षक शिवम सिंह, कांस्टेबल किशन कुमार गौड़ और कांस्टेबल दीपक कुमार की टीम ने सोमवार सुबह करीब 9:20 बजे अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वारंटियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
मऊ में उफान पर तमसा नदी, 30 फीट ऊंचे पुल से जान जोखिम में डाल स्टंट कर रहे युवक: वीडियो बनाने के लिए लगा रहे छलांगhttps://t.co/wrGUlwvule
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 31, 2026






















