बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत नहर के पास दोपहर करीब 2 बजे एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत नहर के पास दोपहर करीब 2 बजे एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को आनन-फानन में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पीड़ित राधा नगर निवासी प्रिंस गुप्ता उर्फ पुच्चन दोपहर में नहर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। आरोप है कि कोतवाली देहात के पास दो युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और बातचीत के बहाने पास स्थित एक ओयो होटल में ले गए। होटल पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद चार अन्य युवकों ने प्रिंस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली प्रिंस के कूल्हे में जा लगी, जो अंदर ही फंसी हुई है।
सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
मऊ में उफान पर तमसा नदी, 30 फीट ऊंचे पुल से जान जोखिम में डाल स्टंट कर रहे युवक: वीडियो बनाने के लिए लगा रहे छलांगhttps://t.co/wrGUlwvule
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 31, 2026






















