बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनूपशहर परिसर में सोमवार देर शाम एक 43 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सौंप दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनूपशहर परिसर में सोमवार देर शाम एक 43 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मृतक की पहचान रॉबिन उर्फ राजा (43 वर्ष) पुत्र शिव कुमार शर्मा, निवासी मोहल्ला मदारगेट (अनूपशहर) के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम ने बताया कि मृतक के चाचा उमाशंकर के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक की पत्नी व बेटी वर्षों से मायके में रह रही हैं, जबकि उसके पिता भी काफी समय से लापता हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. पी.के. मिश्रा ने बताया कि मृतक की पैंट की चेन खुली हुई थी, जिससे प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि शौच के दौरान हार्ट अटैक (दिल का दौरा) पड़ने से उसकी मृत्यु हुई होगी।
मऊ में उफान पर तमसा नदी, 30 फीट ऊंचे पुल से जान जोखिम में डाल स्टंट कर रहे युवक: वीडियो बनाने के लिए लगा रहे छलांगhttps://t.co/wrGUlwvule
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 31, 2026





















