बुलंदशहर: जिला जज, डीएम और एसएसपी ने की मॉनिटरिंग सैल की बैठक; बाल संप्रेक्षण गृह व जिला कारागार का औचक निरीक्षण

बुलंदशहर

बुलंदशहर के जिला जज संजय सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मॉनिटरिंग सैल की मासिक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर के जिला जज संजय सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मॉनिटरिंग सैल की मासिक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में आपराधिक मामलों की पैरवी और अदालती कार्रवाइयों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के उपरांत जिला जज, डीएम और एसएसपी ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बाल अपचारियों को दी जा रही खान-पान, रहने और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा संप्रेक्षण गृह प्रशासन को सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने जिला कारागार का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.