करंट लगने से युवक की मौत: सिसवा के बुढ़वा टोला में घर में बिजली ठीक करते समय हुआ दर्दनाक हादसा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा नगरपालिका के बुढ़वा टोला (थाना कोठीभार) में घर में बिजली ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय अमर चौधरी की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा नगरपालिका के बुढ़वा टोला (थाना कोठीभार) में घर में बिजली ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय अमर चौधरी की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक, अमर चौधरी सोमवार को अपने घर में बिजली का काम कर रहे थे। उसी दौरान वह अचानक करंट के तेज झटके की चपेट में आकर अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी सिसवा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है; तहरीर मिलने पर नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.