हल्द्वानी घटना और राहुल गांधी पर दर्ज FIR के विरोध में सिद्धार्थनगर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट तक निकाला विरोध मार्च

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के कथित “शुद्धिकरण” की घटना और इसके विरोध पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के कथित “शुद्धिकरण” की घटना और इसके विरोध पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला।

जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि वरिष्ठ दलित नेता के कार्यक्रम के बाद मंच का शुद्धिकरण करना संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक समानता का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज कराना सरकार की दमनकारी सोच को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस न्याय और संविधान की लड़ाई से पीछे नहीं हटेगी।

प्रदर्शन के दौरान राजेंद्र मिश्रा, अनिल सिंह अन्नू, रंजना मिश्रा, रियाज़ मनिहार, ओमप्रकाश दूबे, राजेश सिंह, सुदामा प्रसाद, रितेश त्रिपाठी, दिवाकर त्रिपाठी, शौकत अली, रुखमीना साहनी, डॉ. प्रमोद कुमार, पन्नालाल साहनी, गणेश शुक्ला, सुजीत मिश्रा और अकरम अली सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.