महराजगंज

महराजगंज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम-बी ने सोमवार को ग्राम पंचायत टेढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 1, 2 एवं 3 में विशेष स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग अभियान चलाया।

महराजगंज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम-बी ने सोमवार को ग्राम पंचायत टेढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 1, 2 एवं 3 में विशेष स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 130 बच्चों के स्वास्थ्य की गहन जांच की गई।
आरबीएसके टीम-बी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष कुमार सिंह, महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. शबीना खान और ऑप्टोमेट्रिस्ट बी.बी. मिश्रा ने बच्चों में बुखार, खांसी, सर्दी, दृष्टिदोष समेत अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। चिकित्सकों ने बताया कि समय से जांच और पहचान होने पर बच्चों में होने वाली गंभीर बीमारियों का त्वरित उपचार संभव है। इस अवसर पर अभिभावकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों की स्वच्छता व खान-पान के प्रति जागरूक भी किया गया।
स्वास्थ्य जांच अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेखा सिंह, संगीता राव, अनीता और मैना प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
मऊ में उफान पर तमसा नदी, 30 फीट ऊंचे पुल से जान जोखिम में डाल स्टंट कर रहे युवक: वीडियो बनाने के लिए लगा रहे छलांगhttps://t.co/wrGUlwvule
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 31, 2026






















