एएसपी सिद्धार्थ ने छात्रों को दी सफलता की कुंजी: सिविल सेवा व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बताए गुर

महराजगंज

महराजगंज जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में सोमवार को शासन के निर्देश और जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के नेतृत्व में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में सोमवार को शासन के निर्देश और जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के नेतृत्व में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ( सिद्धार्थ ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया।

एएसपी सिद्धार्थ ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए विद्यार्थियों को सिविल सेवा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सटीक रणनीति और गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए धैर्य, आत्मविश्वास और निरंतरता जरूरी है। उन्होंने समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास, विषयों की प्रासंगिक समझ और आत्म-मूल्यांकन पर जोर देने के साथ ही एक मुख्य लक्ष्य के साथ वैकल्पिक योजना (प्लान-बी) तैयार रखने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता की असली कुंजी है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिवाकर सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र कुमार पाठक, डॉ. शांति शरण मिश्र, डॉ. पीयूष कुमार जायसवाल सहित शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.