शिक्षकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन: कैशलेस इलाज और बेहतर सैलरी पैकेज समेत उठाईं कई प्रमुख मांगें

महराजगंज

जनपद महराजगंज के टीचर्स सेल्फ केयर समिति’ फरेन्दा के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने सोमवार को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर स्थानीय विधायक वीरेंद्र चौधरी को एक ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के टीचर्स सेल्फ केयर समिति’ फरेन्दा के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने सोमवार को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर स्थानीय विधायक वीरेंद्र चौधरी को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने अपने और अपने आश्रितों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, बेहतर सैलरी पैकेज निर्धारित करने, सेवाकाल के दौरान विशेष अवकाश का प्रावधान करने तथा शिक्षकों की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई। शिक्षकों ने कहा कि राष्ट्र निर्माता होने के नाते उनके हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।

ज्ञापन स्वीकार करते हुए विधायक वीरेंद्र चौधरी ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगों को शासन स्तर तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा और समस्याओं का जल्द सकारात्मक निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.