महुलानी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन: 23 मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुलानी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से पहुंचे 23 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुलानी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से पहुंचे 23 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

मेले में डॉ. नीरज दुबे ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया, जबकि लैब टेक्नीशियन विजय प्रकाश ने जांच कार्य और फार्मासिस्ट राजेंद्र चौधरी ने दवाओं का वितरण संभाला। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को बदलते मौसम में साफ-सफाई और संतुलित खानपान अपनाने के प्रति भी जागरूक किया।

अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में स्वीपर गंगाधर, वार्ड ब्वाय उदयभान और स्टाफ नर्स माधुरी सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.