सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के हैदराबाद में आयोजित प्रथम विश्व ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप (21-23 अगस्त 2026) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतने वाले चार खिलाड़ियों को रविवार को शोहरतगढ़ के चौधरी मैरिज हॉल में भव्य समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के हैदराबाद में आयोजित प्रथम विश्व ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप (21-23 अगस्त 2026) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतने वाले चार खिलाड़ियों को रविवार को शोहरतगढ़ के चौधरी मैरिज हॉल में भव्य समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में सौम्य प्रताप सिंह (जिम्बाब्वे व कनाडा के खिलाड़ियों को हराकर), प्रिंस (रूस व मलेशिया को हराकर) और महक चौधरी (दक्षिण कोरिया व नेपाल को हराकर) ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि अंकिता कन्नौजिया ने बांग्लादेशी खिलाड़ी के खिलाफ कड़े मुकाबले में रजत पदक हासिल किया।
समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नेता श्याम जायसवाल और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो और नकद राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। इस दौरान उमेश प्रताप सिंह, चंद्रेश जायसवाल, मंटू जायसवाल और शिवरतन कन्नौजिया सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026






















