सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी तहसील के जिगनिहवा बाजार में रविवार को निषाद समाज के युवाओं ने अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी तहसील के जिगनिहवा बाजार में रविवार को निषाद समाज के युवाओं ने अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने महंत पर सोशल मीडिया के माध्यम से समाज विशेष पर अमर्यादित टिप्पणी करने का गंभीर आरोप लगाया है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य अमित निषाद और अजय साहनी ने कहा कि राजू दास ने निषाद समाज के कुंवर सिंह निषाद को लेकर अभद्र टिप्पणी की, जिससे पूरे समाज में गहरा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भगवा वस्त्र धारण करने वाले व्यक्ति को संत की मर्यादा का पालन करना चाहिए।
युवाओं ने शासन-प्रशासन से राजू दास पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने और उन्हें हनुमानगढ़ी से हटाने की मांग की। चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन को उग्र किया जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा। इस दौरान अमित कुमार, गौरव, रवि, राकेश, सागर, सौरव और सदाफल निषाद समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026






















