शातिर चोर चंदन 6 महीने के लिए जिला बदर: 3 मामलों में दर्ज है केस, डीएम ने लिया कड़ा फैसला

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर निवासी चंदन पुत्र झीनकू को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर निवासी चंदन पुत्र झीनकू को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। आरोपी के खिलाफ चोरी और चोरी का सामान बरामद होने सहित तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, चंदन आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके भय के कारण स्थानीय नागरिक गवाही देने से भी कतराते हैं। त्रिलोकपुर और भवानीगंज थानों में उसके विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जारी कारण बताओ नोटिस का चंदन द्वारा कोई जवाब न देने और सुनवाई से अनुपस्थित रहने पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई।

डीएम ने पुलिस अधीक्षकों व प्रशासनिक अधिकारियों की रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद आरोपी को छह महीने तक सिद्धार्थनगर सीमा से निष्कासित रहने का आदेश दिया। आदेशानुसार, निष्कासन अवधि के दौरान चंदन जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा और उसे अपने निवास स्थल की जानकारी हर 15 दिन में देनी होगी। उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.