बिस्कोहर के गोविंद नगर में नवनिर्मित CC सड़क का लोकार्पण: मेंढ़ा माई मंदिर से मुख्य मार्ग तक आसान हुआ आवागमन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 06 गोविंद नगर (मधवापुर) में रविवार दोपहर 300 मीटर लंबी नवनिर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन कर सड़क का उद्घाटन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 06 गोविंद नगर (मधवापुर) में रविवार दोपहर 300 मीटर लंबी नवनिर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन कर सड़क का उद्घाटन किया।

यह सड़क मेंढ़ा माई मंदिर से गांव के पश्चिम मुख्य मार्ग तक बनाई गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

लोकार्पण के दौरान अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में सड़क, नाली और शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अभय श्रीवास्तव, सभासद प्रतिनिधि लाल जायसवाल, शिवपति उपाध्याय, मिंटू मिश्रा, राम नरेश पासवान और रमन श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.