इंडो-नेपाल सीमा पर ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत सुरक्षा बैठक: संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत सूचना देने की अपील

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र की चौकी कोटिया पर ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र की चौकी कोटिया पर ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने की।

बैठक में एसएसबी जवानों और सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने ऑपरेशन कवच के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, घुसपैठ या अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को देने की अपील की।

इसके साथ ही ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान चौकी प्रभारी कोटिया व एसएसबी के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस और एसएसबी ने सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी और संयुक्त सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने पर जोर दिया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.