सिद्धार्थनगर में खूनी संघर्ष में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत: 11 नामजद, कार्रवाई की मांग

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के छोटकी बेलहरी चौराहे पर पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल युवक जमाल अहमद की लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के छोटकी बेलहरी चौराहे पर पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल युवक जमाल अहमद की लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 26 जून 2026 की है, जिसमें 28-29 अगस्त की रात युवक ने दम तोड़ दिया।

पीड़ित पक्ष के अकबर अली (निवासी बर्डपुर नं०-5, छोटकी बेलहरी) के अनुसार, 26 जून की रात करीब 8:30 बजे गांव के ही कुछ लोग लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से लैस होकर चौराहे पर पहुंचे और उनके पुत्रों (इरफान, जमालू, सोनू और कमाल) को घेरकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में जमाल अहमद के सिर पर गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गए थे। परिजनों ने उन्हें बर्डपुर सीएचसी, जिला अस्पताल और गोरखपुर के बाद गंभीर हालत में लखनऊ भर्ती कराया था।

मामले में 26 जून को ही मोहाना थाने में मु.अ.सं.- 099/2026 (B.N.S. की धारा 191(2), 110, 115(2), 352, 351(3)) के तहत मतिबुल्लाह, जुबेर, क्युम, इमरान, रियाज, महबूब, सफीुल्लाह, आरिफ, हाफू, तौफीक और रुकसाना खातून के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित परिवार ने उच्चाधिकारियों से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.