रक्षाबंधन पर पंचमुखी चौराहे पर लगा 2 घंटे लंबा जाम, गर्मी में बेहाल रहे राहगीर

महराजगंज

जनपद महराजगंज केरक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को सिंदुरिया स्थित पंचमुखी चौराहे पर वाहनों के भारी दबाव के कारण करीब दो घंटे तक भीषण जाम लग गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज केरक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को सिंदुरिया स्थित पंचमुखी चौराहे पर वाहनों के भारी दबाव के कारण करीब दो घंटे तक भीषण जाम लग गया। इस दौरान भीषण गर्मी और कड़ी धूप में राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वाहनों की संख्या बढ़ने से बिगड़ी यातायात व्यवस्था

त्योहार के मद्देनजर सुबह से ही लोग अपने रिश्तेदारों के घर जाने के लिए मोटरसाइकिल, कार और बोलेरो जैसे वाहनों से निकलने लगे थे। पंचमुखी चौराहे पर अचानक वाहनों की अप्रत्याशित संख्या बढ़ने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और चारों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

मुस्तैद रही पुलिस, धीरे-धीरे बहाल हुआ यातायात

स्थानीय निवासी विजय सहनी ने बताया कि चौराहे पर लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। हालांकि, सूचना मिलते ही सिंदुरिया थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी धूप के बावजूद सड़क पर मुस्तैद रहकर यातायात को सुचारू कराने में जुट गए। पुलिस के अथक प्रयास के बाद जाम को धीरे-धीरे खुलवाया जा सका। रक्षाबंधन के चलते क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर दिनभर भीड़भाड़ रहने की संभावना बनी रही।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.