बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों और दो बच्चों सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जहांगीराबाद से राखी बंधवाकर लौट रहे थे घर
दौलतपुर चौकी प्रभारी राहुल कुमार के अनुसार, हाथरस जिले के थाना जलालपुर निवासी अंकित 20 पुत्र गजेंद्र, अंशु 22 पुत्र रूपेश्वर, शगुन पुत्री अमित और आस्तिक 11 पुत्र अमित जहांगीराबाद से राखी बंधवाकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे जैसे ही वे दानपुर क्षेत्र में अलीगढ़ मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हायर सेंटर रेफर, अज्ञात वाहन की तलाश जारी
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को तत्काल दानपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देकर भागने वाले अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश के लिए पुलिस प्रयासरत है।
बलिया में गहने साफ करने के बहाने ठगी करने वाले 2 शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को लगी गोलीhttps://t.co/XuUPi4A8rl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 28, 2026













