मऊ

मऊ जिला गंगा समिति, मऊ के तत्वावधान में सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय बगली पिजड़ा में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मत्स्य दान एवं कमल दान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जिला गंगा समिति, मऊ के तत्वावधान में सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय बगली पिजड़ा में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मत्स्य दान एवं कमल दान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर स्थित वाटर हार्वेस्टिंग तालाब में मछलियां और कमल के पौधे छोड़े गए।

उल्लेखनीय है कि जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन (वाटर हार्वेस्टिंग) के उद्देश्य से इस तालाब का निर्माण मार्च 2026 में जिला गंगा समिति और महाविद्यालय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से कराया गया था। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवनीन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व तथा जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत यादव के संयोजन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है, चाहे वह तालाब, पोखरा, नदी या वर्षा का जल हो। सभी जल स्रोतों का संरक्षण और पुनर्जीवन मानव अस्तित्व तथा जैव विविधता के लिए नितांत आवश्यक है।
कार्यक्रम में डॉ. पवन कुमार सिंह, डॉ. छविनाथ प्रसाद, डॉ. दीपक पाराशर सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राओं और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। भीषण धूप और भारी ट्रैफिक जाम के बीच फंसी एक बीमार बुजुर्ग महिला की मदद के लिए एसपी सिटी रणविजय सिंह खुद आगे आए। pic.twitter.com/dDIAIGawo5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 24, 2026






















