राशन वितरण में गड़बड़ी: 146 कुंतल खाद्यान्न गायब मिलने पर कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहादुरपुर में उचित दर दुकान से भारी मात्रा में सरकारी खाद्यान्न और चीनी गायब मिलने का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहादुरपुर में उचित दर दुकान से भारी मात्रा में सरकारी खाद्यान्न और चीनी गायब मिलने का मामला सामने आया है। भौतिक सत्यापन के दौरान 57.92 कुंतल गेहूं, 87.18 कुंतल चावल और 1.62 कुंतल चीनी (कुल 146.72 कुंतल) का स्टॉक गोदाम में नहीं मिला। मामले में विभागीय संस्तुति के बाद कोटेदार महेंद्र प्रताप के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

यह प्रकरण जुलाई 2026 में राशन कार्डधारकों को 70 प्रतिशत से कम खाद्यान्न बांटे जाने की मिली शिकायतों के बाद प्रकाश में आया। पूर्ति विभाग द्वारा 30 जुलाई को की गई प्राथमिक जांच में खामियां पाई जाने पर जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर 4 अगस्त को दुकान का अनुबंध निलंबित कर दिया गया था।

इसके बाद 19 अगस्त को दुकान व गोदाम का दोबारा भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसमें रिकॉर्ड के अनुसार मौजूद रहने वाला पूरा खाद्यान्न गायब पाया गया। स्टॉक न मिलने पर विभाग ने इसे खाद्यान्न की कालाबाजारी मानते हुए कार्रवाई की संस्तुति की, जिसे जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने 21 अगस्त को स्वीकृति दे दी।

जिलाधिकारी की मंजूरी मिलने के बाद पूर्ति निरीक्षक राघवेंद्र शाही की तहरीर पर इटवा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा को सौंपी है और गायब खाद्यान्न की बरामदगी व कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.