बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के नेशनल हाईवे 509 पर नारायणपुर बिजली घर के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों अन्य ग्रामीणों के साथ अनूपशहर से डाक कांवड़ लेने जा रहे थे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के नेशनल हाईवे 509 पर नारायणपुर बिजली घर के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों अन्य ग्रामीणों के साथ अनूपशहर से डाक कांवड़ लेने जा रहे थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
हादसा रविवार देर रात हुआ, जब अलीगढ़ जिले के थाना जवां अंतर्गत गांव हेवदपुर निवासी सतीश कुमार (40) अपनी पुत्री मुस्कान राजपूत (17) के साथ बाइक से अनूपशहर जा रहे थे। गांव के अन्य लोग भी अलग-अलग बाइक से उनके साथ थे। नारायणपुर बिजली घर के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सतीश की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्री सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दानपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। भीषण धूप और भारी ट्रैफिक जाम के बीच फंसी एक बीमार बुजुर्ग महिला की मदद के लिए एसपी सिटी रणविजय सिंह खुद आगे आए। pic.twitter.com/dDIAIGawo5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 24, 2026





















