सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से जुड़े कथित वायरल वीडियो का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से जुड़े कथित वायरल वीडियो का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। उन्नाव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के समय सतीश महाना के जाने का वीडियो सामने आने के बाद सोमवार को सिद्धार्थनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई व निष्पक्ष जांच की मांग की।
कांग्रेस ने प्रभारी निरीक्षक को सौंपे पत्र में मांग की कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाए, कार्यक्रम स्थल की सीसीटीवी व अन्य वीडियो फुटेज सुरक्षित की जाएं और आयोजकों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जाएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रगान देश के गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, ऐसे में संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
दूसरी ओर, विवाद पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपनी सफाई में स्पष्ट किया है कि जिस स्थान पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था, वहां राष्ट्रगान नहीं बजाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान कार्यक्रम स्थल के दूसरे हिस्से में बज रहा था और नियमों के तहत गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान राष्ट्रगान नहीं बजता। कार्यक्रम आयोजकों ने भी महाना का बचाव करते हुए यही बात दोहराई है। हालांकि, सिद्धार्थनगर कांग्रेस ने जांच की मांग पर अड़े रहते हुए निष्पक्ष कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। भीषण धूप और भारी ट्रैफिक जाम के बीच फंसी एक बीमार बुजुर्ग महिला की मदद के लिए एसपी सिटी रणविजय सिंह खुद आगे आए। pic.twitter.com/dDIAIGawo5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 24, 2026






















