सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के आजाद समाज पार्टी कांशीराम के तत्वावधान में सोमवार को नौगढ़ स्थित लोहिया कला भवन में ‘भाईचारा बनाओ सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के आजाद समाज पार्टी कांशीराम के तत्वावधान में सोमवार को नौगढ़ स्थित लोहिया कला भवन में ‘भाईचारा बनाओ सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने की, जिसमें जिले की सभी पांचों विधानसभाओं के प्रत्याशी, विभिन्न जिलों के वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
सम्मेलन में पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मसूद अहमद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मंच पर पहुंचे अतिथियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. मसूद अहमद ने सामाजिक एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि मुस्लिम और शोषित समाज के एक साथ आने से ही वास्तविक राजनीतिक सत्ता और अधिकार हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करने और घर-घर जाकर भाईचारे का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। भीषण धूप और भारी ट्रैफिक जाम के बीच फंसी एक बीमार बुजुर्ग महिला की मदद के लिए एसपी सिटी रणविजय सिंह खुद आगे आए। pic.twitter.com/dDIAIGawo5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 24, 2026





















