सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के सावन के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के सावन के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
दोपहर करीब 12:30 बजे पूड़ी और सब्जी के प्रसाद वितरण के साथ भंडारे का शुभारंभ हुआ, जो देर शाम तक अनवरत चलता रहा। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन खुद व्यवस्थाओं की कमान संभालते नजर आए और उन्होंने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए परिसर में सुचारु और अनुशासित व्यवस्थाएं की गई थीं ताकि किसी को असुविधा न हो।

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम न्यायिक, एसडीएम सदर, नगर पालिका सदर के अधिशासी अधिकारी अजय सिंह और सूचना विभाग से विनय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही प्रसाद वितरण में भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। भीषण धूप और भारी ट्रैफिक जाम के बीच फंसी एक बीमार बुजुर्ग महिला की मदद के लिए एसपी सिटी रणविजय सिंह खुद आगे आए। pic.twitter.com/dDIAIGawo5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 24, 2026






















