बागपत में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा: राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बागपत

बागपत के कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सोमवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जनपद की कानून-व्यवस्था और जारी विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत के कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सोमवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जनपद की कानून-व्यवस्था और जारी विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

 

बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। राज्यमंत्री ने जनहित से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न की जाए।

इसके साथ ही जनपद में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और गश्त बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए गए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.