बागपत

बागपत जनपद के गांव किशनपुर बराल में स्वर्गीय प्रोफेसर राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट एवं बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के गांव किशनपुर बराल में स्वर्गीय प्रोफेसर राजपाल सिंह तोमर की स्मृति में चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट एवं बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श, दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए गए।

कैंप का अवलोकन करते हुए मुख्य अतिथि बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि स्वस्थ समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे नि:शुल्क शिविर आम लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस दौरान बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवाओं की भी सराहना की गई।
चिकित्सकीय टीम द्वारा मरीजों के ऑक्सीजन लेवल, ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच के साथ जनरल फिजिशियन, महिला स्वास्थ्य परामर्श एवं नेत्र जांच की सुविधाएं प्रदान की गईं। आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव डॉ. मनीष तोमर, बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. गीतांजलि तोमर, डॉ. तरुण तोमर, डॉ. शश्या तोमर, डॉ. कपिल तोमर, डॉ. आर. के. चौधरी, डॉ. अखिलेश कुमार और ऑप्टोमेट्रिस्ट अंकुर गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। भीषण धूप और भारी ट्रैफिक जाम के बीच फंसी एक बीमार बुजुर्ग महिला की मदद के लिए एसपी सिटी रणविजय सिंह खुद आगे आए। pic.twitter.com/dDIAIGawo5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 24, 2026






















