महराजगंज में एनसीसी कैडेट्स ने मनाया रक्षाबंधन: एक-दूसरे को राखी बांधकर दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश

महराजगंज

जनपद महराजगंज के पं. दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में सोमवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 102 यूपी बटालियन एनसीसी, गोरखपुर के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के पं. दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में सोमवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 102 यूपी बटालियन एनसीसी, गोरखपुर के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने एक-दूसरे को राखी बांधकर प्रेम, विश्वास और सामाजिक भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की।

समारोह में कैडेट अंकिता चौधरी, लवली, माधुरी, संजू, नाजिया, साजरा, महक, काजल, आर्शिब और प्रियल समेत कई कैडेट्स ने हिस्सा लिया। कैडेट्स ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागा बांधने का उत्सव नहीं है, बल्कि यह सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने और आपसी रिश्तों को मजबूत करने का संकल्प है।

एनसीसी अधिकारी राकेश कुमार साहनी ने बताया कि ऐसे आयोजन कैडेट्स को अपनी समृद्ध संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का बोध कराते हैं। वहीं, प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कैडेट्स को इस पर्व के मूल संदेश को जीवन में उतारने और आपसी सम्मान की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी कैडेट्स ने सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.