राष्ट्रगान के कथित अनादर मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन आज, जांच के लिए पुलिस को दी जाएगी तहरीर

बागपत

जनपद बागपत के उन्नाव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से जुड़े कथित वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस ने सख्त रुख अपनाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बागपत के उन्नाव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से जुड़े कथित वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस ने सख्त रुख अपनाया है। वीडियो में राष्ट्रगान के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के मंच से नीचे उतरकर जाने का दावा किया जा रहा है। मामले में राष्ट्रगान के सम्मान और संवैधानिक पद की गरिमा का सवाल उठाते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार, 24 अगस्त को प्रदेश भर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है।

निर्देशानुसार, जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने जनपदों में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद स्थानीय पुलिस थाने में लिखित शिकायत सौंपकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी।

कांग्रेस ने अपनी शिकायत में वायरल वीडियो के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने, आयोजकों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने और दोष पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग रखी है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रगान पूरे देश के गौरव का प्रतीक है, इसलिए सच सामने आना जरूरी है। निष्पक्ष जांच की मांग के साथ कार्यकर्ताओं को अनुशासित व शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.