मऊ

जनपद मऊ के श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कोपागंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर और दोहरीघाट के ऐतिहासिक रामघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कोपागंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर और दोहरीघाट के ऐतिहासिक रामघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर और घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कोपागंज शिव मंदिर में डीएम ने श्रद्धालुओं द्वारा किए जा रहे जलाभिषेक की व्यवस्था देखी और नगर पंचायत अधिकारियों को मंदिर परिसर सहित आवागमन के रास्तों पर निरंतर साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने दोहरीघाट स्थित रामघाट का निरीक्षण किया, जहां से बड़ी संख्या में कांवड़िए व श्रद्धालु घाघरा नदी से जल उठाकर शिवालयों के लिए प्रस्थान करते हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जल उठाने से लेकर मंदिरों तक पहुंचने के मार्ग में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और सुरक्षा इंतजाम कड़े करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर और उप जिलाधिकारी घोसी समेत कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। भीषण धूप और भारी ट्रैफिक जाम के बीच फंसी एक बीमार बुजुर्ग महिला की मदद के लिए एसपी सिटी रणविजय सिंह खुद आगे आए। pic.twitter.com/dDIAIGawo5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 24, 2026






















