अहमदगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी के सामान व अवैध असलाह के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में जुटी अहमदगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने खैलिया गेट के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल और अवैध असलहा बरामद किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में जुटी अहमदगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने खैलिया गेट के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल और अवैध असलहा बरामद किया है।

पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान वीरेंद्र उर्फ वीपी सिंह (निवासी दानगढ़) और वीरेंद्र उर्फ सुरेंद्र (निवासी महाराजपुर, हाल पता बेगमाबाद मोदीनगर, गाजियाबाद) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बैटरी, एक इन्वर्टर, मॉनिटर, 3.5 किलो कॉपर तार, एक टीवीएस स्टार स्पोर्ट्स बाइक, दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अहमदगढ़ क्षेत्र में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष वरुण शर्मा, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, अनिल कुमार, जीत सिंह, रंजीत कुमार तथा कांस्टेबल संदीप कुमार व मोहम्मद नबी शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.