बलरामपुर

बलरामपुर आगामी त्योहार ईद मिलादुन्नबी बारावफात को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को थाना पचपेड़वा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर आगामी त्योहार ईद मिलादुन्नबी बारावफात को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को थाना पचपेड़वा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने थाना प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में संयुक्त रूप से की।
बैठक में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए अपील की कि ईद मिलादुन्नबी के पर्व को दोनों समुदायों के लोग आपसी भाईचारे, प्रेम और पारंपरिक सौहार्द के साथ मिलजुलकर मनाएं।
इस दौरान पुलिस प्रशासन ने त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस के रास्तों और स्वच्छता प्रबंधों की समीक्षा की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति एवं व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। बैठक में मौजूद स्थानीय नागरिकों और धर्मगुरुओं ने प्रशासन को पूरा सहयोग देने और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन दिया।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। भीषण धूप और भारी ट्रैफिक जाम के बीच फंसी एक बीमार बुजुर्ग महिला की मदद के लिए एसपी सिटी रणविजय सिंह खुद आगे आए। pic.twitter.com/dDIAIGawo5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 24, 2026





















