मेरठ

मेरठ जनपद के भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के युवा नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव से पुलिस कस्टडी में मारपीट और थर्ड डिग्री देने के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के युवा नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव से पुलिस कस्टडी में मारपीट और थर्ड डिग्री देने के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मेरठ के नवागत एसएसपी बीबीटीजीएस मूर्ति ने पदभार संभालते ही एक्शन लेते हुए सिविल लाइंस इंस्पेक्टर व एसओजी प्रभारी अखिलेश गौड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इससे पहले थाने के 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया जा चुका है।
एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर पर कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। माना जा रहा है कि डीआईजी सहारनपुर की जांच रिपोर्ट और दर्ज बयानों के आधार पर यह निलंबन हुआ है। फिलहाल गंभीर रूप से घायल किसान नेता दिग्विजय भाटी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस घटना के बाद किसान संगठनों और गुर्जर महासंघ में भारी आक्रोश व्याप्त है। सपा विधायक अतुल प्रधान और भाकियू नेताओं ने मारपीट में शामिल अन्य आरोपी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले के विरोध में किसान संगठनों ने सोमवार को विशाल पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। भीषण धूप और भारी ट्रैफिक जाम के बीच फंसी एक बीमार बुजुर्ग महिला की मदद के लिए एसपी सिटी रणविजय सिंह खुद आगे आए। pic.twitter.com/dDIAIGawo5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 24, 2026





















