जौनपुर

जौनपुर जनपद के थाना क्षेत्र के धरौरा गांव में रविवार सुबह एक दुखद हादसे में रेलवे पटरी पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में चीख-पुकार और मातम का माहौल है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के थाना क्षेत्र के धरौरा गांव में रविवार सुबह एक दुखद हादसे में रेलवे पटरी पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में चीख-पुकार और मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, धरौरा गांव निवासी शिवलोचन यादव (65) रविवार सुबह करीब 8 बजे शौच के लिए घर के सामने स्थित रेलवे लाइन पार कर रहे थे। उसी दौरान पोल संख्या 34/28 के समीप आनंद विहार से गाजीपुर सिटी जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस आ गई। जब तक बुजुर्ग संभल पाते, वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि मृतक का इकलौता पुत्र सतीश यादव हैदराबाद में रहकर आजीविका चलाता है। पिता की अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। भीषण धूप और भारी ट्रैफिक जाम के बीच फंसी एक बीमार बुजुर्ग महिला की मदद के लिए एसपी सिटी रणविजय सिंह खुद आगे आए। pic.twitter.com/dDIAIGawo5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 24, 2026





















