निचलौल के मियां मोहल्ले में दिखा तेंदुआ, रात में सड़क पर टहलता आया नजर; निवासियों में दहशत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत निचलौल के मियां मोहल्ले में सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे एक तेंदुआ सड़क पर बेखौफ टहलता दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत निचलौल के मियां मोहल्ले में सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे एक तेंदुआ सड़क पर बेखौफ टहलता दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दरवाजे पर मौजूद एक स्थानीय नागरिक ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। बाद में तस्वीर और वीडियो सामने आने पर तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई, जिसके बाद क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जंगलों से भटककर तेंदुए अब लगातार भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं। ये जंगली जानवर आवारा कुत्तों, बिल्लियों और पालतू पशुओं को अपना शिकार बना रहे हैं। घनी आबादी वाले मोहल्ले में तेंदुए की चहलकदमी से बच्चों, बुजुर्गों और रात में आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता पैदा हो गई है।

तेंदुए की आवक से आशंकित मोहल्लेवासियों ने वन विभाग से तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। लोगों ने क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ तेंदुए को पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में अलर्ट का माहौल है और लोग देर रात घरों से बाहर निकलने में सतर्कता बरत रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

कान्हा की भक्ति में झूमा परतावल, डोल यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब; भक्तों ने फोड़ी मटकी राधा-कृष्ण की अलौकिक झांकी और भव्य आरती ने भक्तों को किया भाव-विभोर, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन

कान्हा की भक्ति में झूमा परतावल, डोल यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब; भक्तों ने फोड़ी मटकी राधा-कृष्ण की अलौकिक झांकी और भव्य आरती ने भक्तों को किया भाव-विभोर, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन