शांति व्यवस्था भंग करने पर पुरंदरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर पुरंदरपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर पुरंदरपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने क्षेत्र में मारपीट और फौजदारी की आशंका के चलते 13 लोगों को बीएनएस (BNS) की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बकरी चराने, जमीन विवाद, पुरानी रंजिश और आपसी कहासुनी को लेकर आमदा-ए-फौजदारी हो रहे थे। शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना को देखते हुए पुलिस ने समय रहते यह निवारक कदम उठाया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में खुर्रमपुर टंगरा की संगीता; महुअवा सरवजीत के मातवर, शीला, सोमवती, चामती व रामपती; मनिकौरा की रेशमा, उर्मिला, रमेश, मंशा व मेनका; झामट के रामदास और सैलदह निवासी संतोष शामिल हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और सीओ फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व वाली टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने चेतावनी दी है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.