बादशाहीबाग चौकी के पास कैंटर पलटने से लगा भीषण जाम, पुलिस प्रशासन की लापरवाही से यात्री परेशान

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र अंतर्गत बादशाहीबाग चौकी के समीप एक सीएनजी से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र अंतर्गत बादशाहीबाग चौकी के समीप एक सीएनजी से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, दुर्घटना के बाद सड़क पर कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौकी से चंद कदम की दूरी पर हादसा होने के बावजूद पुलिस प्रशासन समय पर मौके पर नहीं पहुंचा। हादसे के काफी देर बाद तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप रही और प्रशासनिक लापरवाही के कारण जाम की स्थिति बिगड़ती गई। नागरिकों का कहना है कि जब इस संबंध में चौकी प्रभारी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन उठाना भी उचित नहीं समझा।

सड़क पर घंटों फंसे यात्रियों और स्थानीय जनता ने पुलिस की इस कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है, जिससे आम जनता को बेवजह परेशानी झेलनी पड़ रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.