‘ऑपरेशन दहन’ के तहत पुरंदरपुर पुलिस ने 101 लीटर कच्ची शराब और बीयर का किया निस्तारण

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान के तहत पुरंदरपुर थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान के तहत पुरंदरपुर थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर विभिन्न मामलों से जब्त 101 लीटर अवैध कच्ची शराब और 12 केन बीयर को विधिवत नष्ट कर निस्तारित किया। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 7,740 रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी (सीओ) फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में यह प्रक्रिया पूरी की गई। थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व एवं हेड मोहर्रिर बजरंगी कुमार की मौजूदगी में थाना परिसर में नियमों का पालन करते हुए शराब को नष्ट कराया गया।

पुलिस के अनुसार, निस्तारित की गई शराब पुरंदरपुर थाने दर्ज कुल 19 अभियोगों (मुकदमों) से संबंधित थी। यह पूरी प्रक्रिया सीओ फरेन्दा दीपशिखा वर्मा की निगरानी, आबकारी निरीक्षक पंकज कुमार की उपस्थिति और गठित विशेष कमेटी की देखरेख में पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.